भक्त भगवत् सेवा में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर अपने संकल्प के अनुसार सवामनी का भोग प्रभु को लगाते हैं, जिसको तत्पश्चात् श्री प्रभु के भक्तों एवं समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्तिगण मंदिर परिसर में ग्रहण करते हैं। यह सम्पूर्ण व्यवस्था मंदिर की ओर से की जाती है।

वर्तमान में सम्पूर्ण देसी घी से निर्मित हलवा, सब्जी, पूरी के भोग की लागत 12500/–रु आती है। लड्डू पूरी सब्जी की सवामनी की लागत 17500/–रु आती है तथा केवल लड्डू की सवामनी की लागत 25000/–रु आती है।

इसके अतिरिक्त श्री हनुमान बालाजी मंदिर ने भक्तों के सहयोग से समाज के कमजोर वर्ग समूह में सवामनी प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया है। इस संकल्प में शैक्षिणिक संस्थाओं, कुष्ठ, नेत्रहीन, अपंग, आश्रम तथा आर्थिक रूप से कमजोर समाज कल्याण केन्द्रों को प्रतिदिन एक समय का प्रसाद नियमित रूप से भेजा जा रहा है।

श्री हनुमान बालाजी मंदिर से निम्न लिखित संस्थानों को नियमित रूप से प्रसाद भेजा जाता है।

क्र.स. संस्था दिन समय
1 राम राज सेवा संस्थान,
जनकपुरी,
साहिबाबाद
सोमवार दोपहर-12 बजे
2 केशव सेवा केन्द्र, कलंदर कॉलोनी,(दिलशाद विहार) सोमवार सायं-7.30 बजे
3 गोपाल धाम मंडोली सोमवार सायं-7.30 बजे
4 सेवाधाम (मण्डोली) सोमवार सायं-7.30 बजे
5 आँचल चारिटबल ट्रस्ट, वैशाली सोमवार प्रातः-11 बजे
6 गोपाल धाम मंडोली मंगलवार दोपहर-12 बजे
7 बस्ती विकास केंद्र न्यू सीमपुरी मंगलवार प्रातः-11 बजे
8 स्लम ज. ज. डिपार्टमेंट, बस्ती डेवेलपमेंट सेंटर,न्यू सीमपुरी मंगलवार प्रातः-11:30 बजे
9 आँचल चैरिटेबल ट्रस्ट,
झिलमिल इन्डस्ट्रियल एरिया
बुधवार प्रातः 10 बजे
10 बुज़ुर्गो का मनोरंजन केंद्र, F-1,गली न0-5, सुन्दर नगरी बुधवार दोपहर-12 बजे
11 केशव सेवा सेंटर, कलंदर कॉलोनी,(दिलशाद विहार) बुधवार प्रातः 10 बजे
12 दिल्ली स्टेट कॅन्सर इन्स्टिट्यूट, जी. टी. वी. बुधवार प्रातः 11 बजे
13 आँचल चारिटबल ट्रस्ट, वैशाली बुधवार दोपहर-12 बजे
14 सेवाधाम (मण्डोली) गुरुवार दोपहर-12 बजे
15 आँचल चारिटबल ट्रस्ट, वैशाली गुरुवार प्रातः-11:30 बजे
16 राम राज सेवा संस्थान,
जनकपुरी,
साहिबाबाद
गुरुवार प्रातः-11:30 बजे
17 बी.आर. प्रपन्नाचार्य,
संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय,
राजघाट
शुक्रवार प्रातः-11 बजे
18 नव ज्योति आदर्श वेलफेर सोसाइटी, गली न0-2 चौपाल कड़कड़डूमा शुक्रवार प्रातः-11 बजे
19 आस्था प्रयास, थाना विवेक विहार शुक्रवार प्रातः-11 बजे
20 दिल्ली स्टेट कॅन्सर इन्स्टिट्यूट, जी. टी. वी. शुक्रवार दोपहर 11 बजे
21 आँचल चारिटबल ट्रस्ट, वैशाली शुक्रवार दोपहर-11 बजे
22 कस्तूरबा कुष्ठ आश्रम शनिवार दोपहर-12 बजे
23 केशव सेवा सेंटर, कलंदर कॉलोनी,(दिलशाद विहार) शनिवार प्रातः 11 बजे
24 पंचशील गार्डेन साहिबाबाद शनिवार दोपहर-11 बजे
25 कोढ़ी कॉलोनी, कुष्ट आश्रम,हाथी वाला शिव मंदिर सुभाष पार्क के सामने शनिवार दोपहर-12 बजे